spot_img

Mumbai : ‘गोलमाल 5’ में अक्षय की एंट्री

Mumbai: Akshay Enters 'Golmaal 5'

मुंबई : (Mumbai) निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Producer-director Rohit Shetty) ने अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइज ‘गोलमाल’ की पांचवीं फिलम ‘गोलमाल 5’(most successful franchise, ‘Golmaal’) की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए रोहित ने एक लंबा नोट लिखा है, साथ ही एक मजेदार वीडियो भी साझा किया है। सबसे खास बात ये है कि इस वीडियो में मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। रोहित शेट्टी ने फिल्म की घोषणा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म की प्रमुख कास्ट नजर आ रही है, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू (Ajay Devgn, Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Shreyas Talpade, and Kunal Kemmu) नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म की शूटिंग के कुछ सीन शामिल है। वीडियो के अंत में जब पूरी कास्ट एक साथ होती है, तो अजय देवगन एक सरप्राइज की बात करते हैं, तभी पहली गोलमाल ‘गोलमाल फन अनलिमिटेड’ (Golmaal: Fun Unlimited) का हिस्सा रहे शरमन जोशी की एंट्री होती है। सभी को लगता है कि वो ही इस बार का सरप्राइज हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।

‘गोलमाल 5’ में असल सरप्राइज शरमन जोशी नहीं बल्कि अक्षय कुमार’ (Golmaal 5′ is not Sharman Joshi, but rather Akshay Kumar) हैं। जी हां, गोलमाल फ्रेंचाइज में अब अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है। रोहित द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अंत में अक्षय कुमार की एंट्री होती है। अक्षय फिल्म में बिल्कुल अलग लुक में नजर आएंगे। वीडियो में अक्षय काले रंग का तहमद और कुर्ता (Akshay is seen sporting a bald look, dressed in a black tahmad (lungi) and kurta) पहने बाल्ड लुक में नजर आए। बिना बालों के अक्षय को देखकर अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी हंसते दिखाई दिए। अक्षय कुमार की एंट्री और शरमन जोशी की वापसी के बाद अब गोलमाल 5 के और भी रोचक होने की उम्मीद है।

Explore our articles