spot_img

Imphal : मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Imphal: Four Militants Arrested in Manipur

इंफाल : (Imphal) मणिपुर के इंफाल (Imphal, Manipur) से सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के न्यू चेकॉन इलाके से प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ (‘United National Liberation Front (P)’) के चार सक्रिय सदस्यों को पकड़ा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों के पास से पिस्तौल और गोलियों समेत हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। नेथांगल बाजार (Nethangal Market) से पकड़े गए उग्रवादी की पहचान हेम्बा के रूप में हुई है।

Explore our articles