spot_img

Hyderabad : NMDC ने उत्पादन में बनाया रिकार्ड

Hyderabad: NMDC Sets Production Record

एक वित्त वर्ष में 50 मिलियन टन लौह अयस्क का किया उत्पादन
हैदराबाद : (Hyderabad)
सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी NMDC Limited ने लौह अयस्क उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित (NMDC Limited, has established a new benchmark in the field of iron ore production) किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 50 मिलियन टन (एमटी) लौह अयस्क उत्पादन का आंकड़ा पार (50 million tonnes (MT) mark in iron ore production) कर लिया है, जो देश की किसी भी खनन कंपनी द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

इस उपलब्धि के साथ नवरत्न दर्जा प्राप्त एनएमडीसी देश (NMDC—which holds ‘Navratna’ statusNMDC—which holds ‘Navratna’ status) की पहली खनन कंपनी बन गई है जिसने एक वित्तीय वर्ष से भी कम समय में 50 मिलियन टन उत्पादन का स्तर हासिल किया है। भारत में लौह अयस्क उत्पादन करने वाली अन्य कंपनियों में (Steel Authority of India Limited) (सेल) भी शामिल है, लेकिन इस स्तर तक पहुंचने वाली एनएमडीसी पहली कंपनी बनी है।

कंपनी का सफर वर्ष 1958 में शुरू हुआ था, जब इसका गठन देश के लौह अयस्क संसाधनों के विकास के उद्देश्य से किया गया था। शुरुआती दशकों में उत्पादन अपेक्षाकृत सीमित था और वर्ष 1978 में कंपनी ने करीब 10 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन किया था। इसके बाद लगातार विस्तार और तकनीकी सुधारों के चलते उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और अब यह आंकड़ा बढ़कर 50 मिलियन टन तक पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत द्वारा वर्ष 2030 तक इस्पात उत्पादन क्षमता को 300 मिलियन टन तक पहुंचाने के लक्ष्य के मद्देनजर लौह अयस्क की स्थिर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में एनएमडीसी की यह उपलब्धि देश के इस्पात क्षेत्र के लिए भी अहम मानी जा रही है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुख़र्जी (company’s Chairman and Managing Director, Amitabh Mukherjee) ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 50 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा पार करना एनएमडीसी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह “एनएमडीसी 2.0” रणनीति के तहत कंपनी की तेज प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तेज कार्यान्वयन, जिम्मेदार खनन प्रक्रियाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इस बीच शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो शुक्रवार को BSE Sensex में मजबूती के बावजूद एनएमडीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। 13 मार्च को कंपनी का शेयर 80.86 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि अगले दिन कारोबार के दौरान यह 80.56 रुपये पर खुला और उतार-चढ़ाव के बाद 78.55 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र की तुलना में लगभग 2.86 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

Explore our articles