spot_img

Lucknow : हेल्पलाइन 181: 8.42 लाख महिलाओं ने मांगी मदद

Lucknow: Helpline 181: 8.42 Lakh Women Seek Assistance

अलग-अलग प्रकार की सेवाओं के लिए किया गया इस्तेमाल
लखनऊ : (Lucknow)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण (women’s safety and empowerment) को लेकर राज्य सरकार की पहल का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में संचालित (181 Women Helpline) के माध्यम से अब तक 8.42 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

इस व्यवस्था के चलते महिलाएं अब आपात स्थिति में बिना झिझक अपनी बात रख पा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हेल्पलाइन की सक्रियता से न केवल महिलाओं को त्वरित राहत मिल रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी मजबूत होती दिखाई दे रही है।

2017 में शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से शुरू हुई यह टोल-फ्री हेल्पलाइन प्रदेशभर में 24 घंटे सक्रिय रहती है और संकट की स्थिति में फंसी महिलाओं को तुरंत सहायता और परामर्श उपलब्ध कराती है। घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न या अन्य किसी समस्या का सामना कर रहीं महिलाएं 181 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं।

बेटियों की सुरक्षा के लिए समर्पित
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक समर्पित सहायता तंत्र के रूप में काम कर रही है। इसके जरिए प्रदेश के किसी भी जिले से महिलाएं अपनी समस्या साझा कर सकती हैं। कॉल सेंटर में तैनात प्रशिक्षित परामर्शदाता कॉल करने वाली महिलाओं की समस्याओं को ध्यान से सुनते हैं और उन्हें तुरंत सलाह, परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हैं।

24 घंटे सक्रिय रहता है 181 नंबर
उन्होंने बताया कि इस सेवा को इस तरह विकसित किया गया है कि यह चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर तत्काल मदद उपलब्ध करा सके। किसी भी समय प्राप्त कॉल को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाता है और समस्या के अनुरूप संबंधित विभागों से समन्वय कर सहायता दिलाई जाती है।

Explore our articles