spot_img

Basel : मन्नेपल्ली हारे, स्विस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

Basel: Mannepalli Defeated; Indian Challenge Ends at Swiss Open

बासेल : (Basel) भारत के थारुन मन्नेपल्ली (India’s Tharun Mannepalli) स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (Swiss Open badminton tournament) के क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में हारकर बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग (Indonesia’s Anthony Sinisuka Ginting) ने शुक्रवार देर रात हुए मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी को 21-19, 19-21, 21-13 से शिकस्त दे दी। गिंटिंग पिछले साल पीठ की समस्या से परेशान रहे थे और वह इस चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को सात्विक साइराज रांकीरेड्डी को चोट के कारण उनकी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल से हट गई थी।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles