spot_img

Amsterdam : नीदरलैंड की ‘ब्लब’ गोल्डफिश ने तय की 40 फीट की दूरी

Amsterdam: The Netherlands' 'Blob' Goldfish Covers a Distance of 40 Feet

मछली ने कार चलाकर बनाया रिकॉर्ड
एम्स्टर्डम : (Amsterdam)
नीदरलैंड में ब्लब नाम (Netherlands, a goldfish named Blob) की एक गोल्डफिश ने कार चलाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मछली ने एक मिनट में 40 फीट और 3.46 इंच की दूरी तय कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। इंजीनियर थॉमस डी वुल्फ (Engineer Thomas de Wolf) ने मछली के लिए एक खास किस्म की मोशन-सेंसिंग कार तैयार की। इस कार के ऊपर ड्राइवर की सीट की जगह पानी का एक टैंक लगा था। जैसे ही मछली पानी के अंदर तैरती या हिलती-डुलती थी, कार में लगे सेंसर उसकी हरकतों को पहचान लेते थे और उसी दिशा में पहियों को घुमा देते थे।

मजे-मजे में आविष्कार
इटली के एक टीवी शो के दौरान थॉमस ने अपनी मछली को कार में बिठाया और देखते ही देखते ब्लब ने एक मिनट में रिकॉर्ड दूरी तय कर ली। भले ही मछली का कार चलाना सुनने में एक मजाक जैसा लगे, लेकिन इसके पीछे की तकनीक बहुत काम की है।

दिव्यांगों के लिए उम्मीद
जिस मोशन-सेंसिंग तकनीक (motion-sensing technology) का इस्तेमाल उन्होंने इस खिलौना कार में किया है, वह भविष्य में दिव्यांगों या उन लोगों की मदद कर सकती है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है।

Explore our articles