spot_img

Barabanki : कोरोना काल से बंद गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन जल्द होगी शुरू

Barabanki: Gonda-Lucknow Passenger Train, Suspended Since the COVID-19 Period, Set to Resume Soon

बाराबंकी : (Barabanki) रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन (Gonda-Lucknow Passenger train) को चलाने की मंजूरी देते हुए समय सारिणी जारी कर दी है। करोना काल से बंद हुई इस पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए निरंतर मांग हो रही थी। गोंडा के सांसद व केन्द्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह (Kirtivardhan Singh) प्रयास कर रहे थे। रेलवे विभाग अपने एक्स हैंडल से ट्रेन के संचालन की सूचना दी है। इसके साथ ही समय सारिणी भी जारी हुई। किस तिथि से चलाया जाएगा यह घोषणा बाकी है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोण्डा जनपद के बीच की यात्रा कम पैसे में कर लेते थे। कोरोना काल (COVID-19 period) में ट्रेन का संचालन बंद किया गया। उसके बाद से नहीं चलाया गया। दो तीन सालों से इसे चलाने की मांग हो रही थी। अब रेल विभाग ने कहा कि नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज के बीच इसे चलाने की मंजूरी दी गई है। जो पहले चारबाग तक जाती थी। रेलवे बोर्ड द्वारा दो मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार बताया गया कि ट्रेन संख्या 55061 व 55062 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज तक जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके चलने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, बाराबंकी समेत कई जिलों के यात्रियों को कम पैसे में लखनऊ जाने की सुविधा मिलेगी। यह अगर घाघरा संजय सेतु की मरम्मत से पहले चल जाए तो तमाम लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करेगी।

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 55061 नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल (Nakaha Jungle–Lucknow Passenger) से रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगली सुबह करीब 9:25 बजे डालीगंज लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 55062 डाउन पैसेंजर ट्रेन लखनऊ के डालीगंज से शाम 5:20 बजे रवाना होकर लखनऊ सिटी, बादशाह नगर, गोमती नगर, मल्हाैर, सफेदाबाद, बाराबंकी, जहांगीराबाद, रफीनगर, बिंदौरा, बुढ़वल, जरवल, करनैल गंज, गोंडा होकर अगले दिन सुबह करीब 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्व की भांति रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि समय सारणी आ गई है। बस संचालन की तारीख आनी बाकी है।

Explore our articles