spot_img
Home Jammu & Kashmir Jammu : पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई ₹8 करोड़ की 1.5 किलो...

Jammu : पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई ₹8 करोड़ की 1.5 किलो हेरोइन

0
34
Jammu: 1.5 kg of heroin worth ₹8 crore dropped by Pakistani drone

जम्मू : (Jammu) सिक्योरिटी फोर्स ने जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर (international border in Jammu) के पास ₹8 करोड़ से ज्यादा कीमत की 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स बिश्नाह इलाके के बहादुरपुरा गांव (Bahadurpura village in the Bishnah area) में तब मिले, जब एक स्थानीय व्यक्ति ने एक खेत में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह कंसाइनमेंट पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।