
औरैया : (Auraiya) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले (Auraiya district of Uttar Pradesh) में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रिहायशी इलाके में संचालित अवैध गैस गोदाम का (illegal gas warehouse) पर्दाफाश हुआ है। छापेमारी के दौरान मौके से 29 गैस सिलिंडर और 176 बोतल तेजाब (29 gas cylinders and 176 bottles of acid) सहित कई संदिग्ध रसायन बरामद किए गए। मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में गुरुवार सुबह पुलिस, तहसील प्रशासन (tehsil administration, and district supply department) और जिला पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एक मकान पर छापा मारा। कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह और तहसीलदार प्रकाश चौधरी (Circle Officer Ashok Kumar Singh, Kotwal Rajkumar Singh, and Tehsildar Prakash Chaudhary) ने किया।
19 सिलिंडर खाली, 10 भरे मिले
छापेमारी के दौरान मकान के अंदर बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर और रसायन भंडारित पाए गए। प्रारंभिक जांच में 19 खाली सिलिंडर अवैध रिफिलिंग के लिए रखे मिले, जबकि 10 भरे हुए सिलिंडर भी बरामद किए गए। आशंका जताई जा रही है कि इन सिलिंडरों की आपूर्ति अधिक दाम पर कालाबाजारी के उद्देश्य से की जानी थी।
वैध कनेक्शन की शुरु हुई जांच
इसके अलावा पुलिस ने मौके से 176 बोतल तेजाब और अन्य रसायन भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और बरामद सिलिंडरों के वैध कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी गई है।
मकान में किया गया था भंडारण
पुलिस के मुताबिक यह अवैध भंडारण जैतापुर निवासी शिवम कुमार पुत्र श्रवण कुमार (Shivam Kumar, son of Shravan Kumar, a resident of Jaitapur) के मकान में किया जा रहा था। शिवम कुमार स्थानीय दर्शन इंडियन गैस एजेंसी (Darshan Indian Gas Agency) में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


