spot_img

Kathmandu : काठमांडू में मध्य पूर्व के तनाव का एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर असर

Kathmandu: Middle East tensions impact LPG cylinder supplies in Kathmandu

काठमांडू : (Kathmandu) मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर नेपाल में भी रसोई गैस (cooking gas) (LPG) सिलेंडर की आपूर्ति पर पड़ा है। कई गैस बिक्री डिपो बंद हो गए हैं, जबकि सीमित रूप से खुले डिपो पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार है।

आज सुबह काठमांडू के बालाजु औद्योगिक क्षेत्र में उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे। कुछ लोग भरा हुआ सिलेंडर खरीदकर लौटे , लेकिन गैस पाने वालों की संख्या सीमित है।

नेपाल में गैस और तेल का आयात भारत के रास्ते होता है। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री और वितरण की व्यवस्था देखने वाली नेपाल ऑयल निगम (Nepal Oil Corporation) समस्या के समाधान की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में भी तनाव बढ़ गया है। ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) (UAE) और ओमान से जुड़े समुद्री मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) पर भी इस संघर्ष का असर पड़ा है, जिसके कारण इसी रास्ते से होने वाली गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की ढुलाई प्रभावित हुई है। इसका असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है।

Mumbai : ‘किंग’ के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग

मुंबई : (Mumbai) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद वह काम से...

Explore our articles