spot_img

Kathmandu : नेपाल में वायु प्रदूषण कम करने के लिए विश्व बैंक ने 7.07 अरब रुपये के ऋण को मंजूरी दी

Kathmandu: The World Bank has approved a ₹7.07 billion loan to reduce air pollution in Nepal.

काठमांडू : (Kathmandu) विश्व बैंक ने नेपाल में वायु प्रदूषण को कम करने (World Bank has approved a ₹7.07 billion loan to reduce air pollution) और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 7.07 अरब रुपये के ऋण को मंजूरी दी है। इस धनराशि का उपयोग नेपाल क्लीन एयर एंड प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए किया जाएगा। यह परियोजना विशेष रूप से उच्च प्रदूषण जोखिम वाले क्षेत्रों में चलाई जाएगी, जिनमें काठमांडू और तराई क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।

वॉशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय (World Bank headquarters in Washington, D.C) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि नेपाल को यह वित्तीय सहायता स्वच्छ वायु को बढ़ावा देने और प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में सुधार लाने के उद्देश्य से दी जा रही है। इस परियोजना के तहत लगभग 400 औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को धुआँ-मुक्त संचालन अपनाने में सहायता दी जाएगी। इसके माध्यम से उद्योगों को स्वच्छ तकनीक अपनाने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विश्व बैंक के अनुसार इस परियोजना को उद्योग विभाग के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय (Department of Industry) के अधीन कार्य करता है। इसके अलावा परियोजना के कार्यान्वयन में वन तथा वातावरण और वातावरण विभाग भी सहयोग करेंगे। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों में स्वच्छ तकनीकों को बढ़ावा देकर नेपाल के प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों (Nepal’s major cities and industrial areas) में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाना और प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करना है।

Mumbai : गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: छगन भुजबल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (Maharashtra Food and Civil Supplies Minister Chhagan Bhujbal) ने बुधवार को कहा...

Explore our articles