spot_img

Istanbul/Pyongyang : उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल परीक्षण

Istanbul/Pyongyang: North Korea again tests cruise missile

इस्तांबुल/प्योंगयांग : (Istanbul/Pyongyang) बीते 12 दिनाें से पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका – इजरायल और ईरान (US, Israel, and Iran in West Asia) के बीच चल रहे युद्ध की बीच पूर्वी एशिया में उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए क्रूज मिसाइल परीक्षण किया है।

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन (North Korea’s Supreme Leader, Kim Jong Un) ने नए युद्धपोत से किए गए इस मिसाइल परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जिसे लेकर उत्तर कोरिया ने चेतावनी स्वरूप यह कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

तुर्किए की सरकारी समाचार संस्था अनाडोलू एजेंसी (एए) (Turkey’s state-run news agency, Anadolu Agency) और चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया है कि बुधवार काे उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए नए विध्वंसक युद्धपोत से क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया के अनुसार देश के नेता किम जोंग उन ने इस परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा।

केसीएनए के मुताबिक, मिसाइलों को पश्चिमी तट पर नाम्फो के पास मौजूद चो ह्योन डिस्ट्रॉयर से लॉन्च किया गया। मिसाइलों ने पीत सागर (येलो सी) के ऊपर तय रास्ते पर उड़ान भरी और निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

उत्तर कोरिया प्रमुख (North Korean leader) ने कहा कि हमारे युद्ध रोकने वाले हिस्से में अब उन्नत परिचालन प्रणाली काे लगातार तेजी से और प्रभावी ढंग से शामिल किया जा रहा है और देश की परमाणु ताकत ने बहुआयामी संचालन के कई चरण काे पार कर लिया है। इस पर खुशी जताते हुए किम जोंग उन कहा कि परीक्षण ने “रणनीतिक हथियारों के राष्ट्रीय एकीकृत नियंत्रण प्रणाली की विश्वसनीयता” को स्थापित किया, उन्होंने युद्धपाेत पर लगी नेवल ऑटोमैटिक गन्स की सैन्य कौशल की जांच करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उत्तर कोरिया ने पिछले हफ़्ते इसके कमीशनिंग से पहले ऐसा ही एक क्रूज मिसाइल परीक्षण किया था।

केसीएनए के अनुसार, किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी के साथ किसी अज्ञात स्थान से यह परीक्षण देखा। उन्होंने कहा कि देश की परमाणु शक्ति बल अब बहु-आयामी ऑपरेशन के नए चरण में प्रवेश कर चुका है और रणनीतिक हथियारों की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है।

यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सोमवार से 11 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास “फ्रीडम शील्ड” (“Freedom Shield”) शुरू किया है। उत्तर कोरिया लंबे समय से इन संयुक्त अभ्यासों को “हमले की तैयारी” बताकर उनकी आलोचना करता रहा है।

सरकारी मीडिया ने यह भी बताया कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने दो लंबी दूरी की “स्ट्रेटेजिक” (“strategic”) क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया। ये मिसाइलें लगभग 2 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरने के बाद लक्ष्य तक पहुंचीं। हालांकि उनकी सटीक दूरी का खुलासा नहीं किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलें लगभग 2,000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं, जिससे जापान का अधिकांश हिस्सा और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी उनकी रेंज में आ सकते हैं।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, क्रूज मिसाइलें विशेष रूप से खतरनाक होती हैं क्योंकि वे कम ऊंचाई पर उड़ते हुए रास्ता बदल सकती हैं, जिससे उन्हें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोकना कठिन हो जाता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि, उत्तर कोरिया की क्रूज मिसाइलें संयुक्त राष्ट्र के उन प्रतिबंधों के दायरे में सीधे तौर पर नहीं आतीं, जो मुख्य रूप से बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाए गए हैं।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles