spot_img

Mumbai : ‘सूबेदार’ 5 मार्च को रिलीज होगी, नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

Mumbai: 'Subedar' releases on March 5th, with Shreya Ghoshal's magical voice in the new song.

मुंबई : (Mumbai) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedar) 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ री सखी’ भी जारी कर दिया है, जिसे टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

‘ऐ री सखी’ को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (singer Shreya Ghoshal) ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने में अनिल कपूर और राधिका मदान (Anil Kapoor and Radhika Madan) की भावुक केमिस्ट्री दिखाई गई है। संगीतकार अक्षय और आईपी (Musicians Akshay and IP) ने मिलकर इस गीत का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध सूफी कवि मीर खुसरो (Sufi poet Mir Khusro) की रचना से प्रेरित हैं।

दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले फिल्म के अन्य गाने ‘मेरा बलमा थानेदार’ (Mera Balma Thanedaar) और ‘लल्ला’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक (Anil Kapoor and Radhika Madan, Mona Singh, Saurabh Shukla, and Faisal Malik) भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles