spot_img

Tamil Nadu : तमिलनाडु में मच्छरमार अगरबत्ती से घर में लगी आग

Tamil Nadu: Mosquito Repellent Incense Sticks Set House on Fire

चेंगलपट्टु (तमिलनाडु) : Chengalpattu (Tamil Nadu) तमिलनाडु में चेंगलपट्टु जिले के कूडुवांचेरी के कन्नीवाक्कम इलाके (Kannivakkam area of ​​Koodancherry in Chengalpattu district, Tamil Nadu) में एक घर पर मच्छरमार (Mosquito Repellent) अगरबत्ती से लगी आग में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।

कन्नीवाक्कम इलाके के तैंतीस वर्षीय पार्थिबन और उनके परिवार के लिए बीती रात को घर पर आराम से नींद आने के लिए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को जलाकर सोना प्राणघातक साबित हुआ। अगरबत्ती की वजह से आग लगने से धुआं फैल गया। इस धुएं से पार्थिबन, उनकी पत्नी जयचित्रा (29) और ढाई साल की बेटी जयश्री का दम घुट गया।

तड़के घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने तुरंत मराइमलाई नगर अग्निशमन विभाग और कूडुवांचेरी पुलिस (Maraimalai Nagar Fire Department and the Koodancherry police) को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते ही घर का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। पुलिस ने शव चेंगलपट्टु सरकारी अस्पताल (Chengalpattu Government Hospital) भेजे दिए हैं। कूडुवांचेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हर कोण से जांच की जा रही है।

Explore our articles