spot_img

Mumbai : अजित पवार विमान हादसा: क्रू मेंबर के परिवार को मिल रही धमकियां : अमोल मिटकरी

Mumbai: Ajit Pawar Plane Crash: Crew Member's Family Receiving Threats - Amol Mitkari

मुंबई : (Mumbai) अमोल मिटकरी (Amol Mitkari) ने हादसे में जान गंवाने वाली केबिन क्रू सदस्य पिंकी माली की मां माया माली से मुलाकात की। मिटकरी का दावा है कि उन्होंने एक व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग सुनी है, जिसमें वीएसआर कंपनी के मालिक कथित तौर पर पिंकी के भाई को मीडिया से दूर रहने और इस मामले पर चुप्पी साधने की धमकी दे रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर सच को दबाने की कोशिश क्यों हो रही है?

पायलट की ‘संदिग्ध’ भाषा पर सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मिटकरी ने एक और चौंकाने वाली बात साझा की। उन्होंने दावा किया कि रिकॉर्डिंग में पायलट ने बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “अजित पवार (Ajit Pawar) ने इनके फ्लाइट को ठोक दिया।” मिटकरी ने पूछा कि क्या ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वालों का कोई ‘अंडरवर्ल्ड’ कनेक्शन (underworld connections) है? उनके अनुसार, यह महज एक हादसा नहीं बल्कि कुछ और है। अमोल मिटकरी ने साफ शब्दों में कहा कि यह मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) (दादा) के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि उनके साथ बड़ी साजिश हुई है और उनके साथ अन्याय किया गया है। वे इस मामले की तह तक जाने और न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

परिवार की न्याय की गुहार और संदेह
पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली (Pinky Mali’s father, Shivkumar Mali) पहले ही इस हादसे को लेकर अपनी आशंका जता चुके हैं। उन्होंने राजनेताओं द्वारा उठाए गए ‘साजिश’ के दावों का समर्थन किया है। परिवार को लगता है कि यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है।

Explore our articles