spot_img

Mumbai : फैन के पोस्ट पर रश्मिका का दिल छू लेने वाला जवाब, बोलीं– ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे

Mumbai: Rashmika's heartwarming reply to a fan's post, saying, "Find the love that sets you free."

मुंबई : (Mumbai) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, (hosted a lavish reception party on March 4th) जिसमें फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच एक प्रशंसक द्वारा लिखा गया भावुक पोस्ट अभिनेत्री को इतना छू गया कि उन्होंने खुद उसका जवाब देकर आभार व्यक्त किया।

प्रशंसक ने अपने पोस्ट में रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की सराहना करते हुए उनके रिश्ते को प्रेरणादायक बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा, “मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही। मैं अपनी जगह बना रही हूं और इस सफर के लिए बहुत आभारी हूं। इसे समझने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में इतना कह सकती हूं, ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे।”

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी फिल्मी सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड (Geetha Govindam and Dear Comrade) में काम किया था, जिसके बाद से ही उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई।

अब शादी के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। उनकी नई फिल्म रंबबलि जल्द रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में दोनों ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का टीजर भी जारी किया, जिसे प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी ‘रणबाली’ के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ की (Vijay will be seen playing the role of freedom fighter “Ranbali,” while Rashmika Mandanna will play “Jayamma”) भूमिका निभाती दिखाई देंगी। प्रशंसक अब इस लोकप्रिय जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Explore our articles