
मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन नांदेड़ जिले की वजीराबाद पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
नांदेड़ जिले के वजीराबाद पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक परमेश्वर कदम (Senior Police Inspector Parameshwar Kadam of Wazirabad police station in Nanded district) ने रविवार को बताया कि दो दिन पहले पुलिस कंट्रोल रुम में नांदेड़ में कई जगह बम विस्फोट किए जाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया था और इस धमकी भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया था। इसके बाद गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बीड़ जिले की अंबेजोगाई तहसील के रविवार पेठ इलाके से आरोपित शेख सलीम शेख चांद पाशा (३५) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आज बीड़ से नांदेड़ लाई है और उससे पूछताछ कर रही है। अब तक छानबीन में आरोपित ने बताया कि उसने कई जगह झूठे बम विस्फोट के काल किए हैं।साथ ही आरोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि वह नामी गिरोह के नाम पर लोगों को फोन कर धमकी के काल भी किए हैं। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।


