spot_img

Lucknow : डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग

Lucknow: Deputy Chief Minister Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing

केबिन में भर गया था धुआं, अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया
लखनऊ से गृहनगर कौशांबी जा रहे थे केशवप्रसाद मौर्य
लखनऊ : (Lucknow)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के समय वह लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड (La Martiniere Ground) से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान केबिन में धुआं दिखाई देने और तकनीकी समस्या का संकेत मिलने पर पायलट ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सुरक्षित लैंडिंग के बाद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Noida : नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा

नोएडा : (Noida) नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) (BCAS) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (Aerodrome Security Programme) (ASP) को मंजूरी मिलने...

Explore our articles