spot_img

Tehran : ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

Tehran: Iran will no longer attack neighboring countries, President Pezeshkian said on Trump's statement that his country will not surrender.

तेहरान : (Tehran) अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों को आगे से किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश कभी समर्पण नहीं करेगा।

ईरान इंटरनेशनल टीवी चैनल ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की तरफ से सरकारी टेलीविजन पर जारी वीडियो संदेश का हवाला देते हुए बताया है कि उन्होंने इजरायल-अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के दौरान पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईरान आगे से किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक वहां से ईरान पर हमला नहीं होता। राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति स्थापित करने के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

पेजेश्कियन ने कहा, “उन सभी पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं जिन पर ईरान की ओर से हमले हुए। अंतरिम नेतृत्व परिषद ने कल फैसला लिया है कि अब पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा, जब तक वहां से ईरान पर हमला शुरू न किया गया हो।”

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका देश हरगिज सरेंडर नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “जो लोग चाहते हैं कि ईरानी जनता घुटने टेक दे वे इस उम्मीद को अपने साथ कब्र में ले जाएं।”

एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए दुबई, अबू धाबी, कतर, कुवैत और बहरीन में लगातार मिसाइल हमले किए। अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए किए जा रहे इन हमले से निशाना बनने वाले देशों में काफी तबाही हुई है।

इससे पहले 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल संयुक्त हवाई हमले में राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में अपने आवासीय परिसर में मौजूद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हो गई। उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Explore our articles