
मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बताया कि महात्मा फुले और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं (Mahatma Phule and other health schemes) के तहत मुफ्त इलाज मिलने वाली बीमारियों की संख्या 1056 से बढ़ाकर 2399 (1,056 to 2,399) कर दी गई है। साथ ही योजना से जुड़े अस्पतालों की संख्या 1792 से बढ़ाकर 4537 (1,792 to 4,537) कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इन अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब 9 प्रकार की अवयव प्रत्यारोपण सर्जरी पर 22 लाख रुपये तक का खर्च भी योजना के तहत मुफ्त किया जाएगा, जबकि पहले इसकी सीमा 5 लाख रुपये थी।


