
जशपुर/रायपुर : (Jashpur/Raipur) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के करडेगा से कुनकुरी (Kardega to Kunkuri in Chhattisgarh’s Jashpur district) आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं नाै अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास (near Goda Amba in the Kardega outpost area) बस अनियंत्रित हाेकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस काे सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई। हादसे में छह लाेगाें की माैत हाे गई और कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय (Chief Minister’s camp office) की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतकाें की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


