spot_img

Jammu : जय शाह से मिली रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम

Jammu: Ranji Trophy champion Jammu and Kashmir team meets with Jay Shah

जम्मू : (Jammu) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket) (बीसीसीआई) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को (Ranji Trophy champions Jammu and Kashmir) बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। टीम के खिलाड़ियों ने बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) के साथ मुलाकात की। बोर्ड ने बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरों को भी साझा करते हुए लिखा, रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत इस क्षेत्र में क्रिकेट के लिए एक गर्व की बात रहेगी। अपनी यादगार जीत के बाद, खिलाड़ियों ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलने और उनके साथ खास पल साझा करने की दिली इच्छा जताई और बीसीसीआई सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान जम्मू और कश्मीर में क्रिकेट को मजबूत करने में उनके नेतृत्व की भूमिका को स्वीकार किया। हम टीम से मिलने के लिए समय निकालने और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों के साथ हौसला बढ़ाने के लिए श्री शाह का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

Noida : नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा

नोएडा : (Noida) नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) (BCAS) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (Aerodrome Security Programme) (ASP) को मंजूरी मिलने...

Explore our articles