spot_img

Mumbai : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) महानायक अमिताभ बच्चन (Megastar Amitabh Bachchan) कई साल से क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (‘Kaun Banega Crorepati’) की मेजबानी करते आ रहे हैं। 2025 में शो का 17वां सीजन प्रसारित किया गया था जिसे अन्य सीजन की तरह ही लोकप्रियता हासिल हुई। अब निर्माता केबीसी का 18वां सीजन लाने तैयारी कर रहे हैं जिसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि एक बार फिर अमिताभ को इस शो के साथ बतौर होस्ट वापसी (Amitabh will once again return as host) करते हुए देखा जाएगा।

‘केबीसी’ के नए सीजन का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण
निर्माताओं ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन का ऐलान करते हुए प्रोमो साझा किया है। वीडियो में अमिताभ दिखाई देते हैं जो मजेदार अंदाज में फैंस को नए सीजन का तोहफा देने की तैयारी करते दिखे हैं। प्रोमो में आगे बताया गया कि शो के लिए पंजीकरण 9 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इसमें हिस्सा लेकर लोग शो में आने का मौका हासिल कर सकते हैं। बता दें, ‘केबीसी’ सोनी टीवी के अलावा, सोनी लिव (KBC will air on Sony TV as well as Sony Liv) पर प्रसारित होगा।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles