spot_img

Hisar : दुबई में फंसा भारत का टूरिस्ट गाइड , विदेश से बहन की शादी में आने का सपना टूटा

Hisar: An Indian tourist guide is stranded in Dubai, his dream of returning to attend his sister's wedding from abroad shattered.

सरकार से लगा रहा गुहार, धमाकों की आवाज से धड़क रहा दिल
हिसार : (Hisar)
बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए वर्क परमिट पर गांव बास का एक युवक साइप्रस (village of Bas had gone to Cyprus on a work permit) में गया था। आगामी 12 मार्च को उसकी बहन की (sister’s wedding is scheduled for March 12th) शादी हैं। युद्ध के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल हो गई और वह बहन की शादी में लिए सरकार से गुहार लगा रहा है।

नारनौंद क्षेत्र के गांव बास का ललित मोर दो साल पहले वर्क परमिट वीजा पर साइप्रस में गया था। बहन की शादी में में आना था। देश में आने के लिए उसने 28 फरवरी को टिकट करवा ली थी और फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर भी पहुंच चुका था लेकिन अचानक से जैसे ही युद्ध शुरू हुआ तो सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसमें ललित की फ्लाइट भी अनिश्चितकालीन के लिए कैंसिल हो चुकी है।

वह हर रोज एंबेसी में जाकर पता करता है लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। हरियाणा के हांसी जिले के गांव बुडाना निवासी प्रदीप ढांडा टूरिस्ट गाइड (Pradeep Dhanda, a resident of Budana village in Haryana’s Hansi district) है और वह 27 फरवरी को थाईलेंड से देश में पहुंचा था। कंपन ने एक टूरिस्ट दल के साथ उसको 28 फरवरी की सुबह फिर उसको दुबई के लिए भेज दिया गया।

उसकी चार मार्च को वापसी थी। वहां जाते ही युद्ध शुरू हो गया और जिस जगह वो ठहरे हुए थे, उससे कुछ ही दूरी पर धमाकों की आवाज ने उनको डरा दिया। सभी सहमे हुए हैं और देश में आने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वो वही पर फंस हुए हैं। परिवार को भी गहरी चिंता सता रही है। सोमवार को प्रदीप की पत्नी रितु ने उससे बातचीत की तो बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है लेकिन कोई भी अनहोनी कभी भी घट सकती है।

दिन रात धमाकों की आवाज सुनकर डर सा लगता हैं। पत्नी ने उनको हिम्मत देते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं जल्द ही आपकी वतन में वापसी हो जाएगी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles