spot_img

Mumbai : संजय राऊत का प्रधानमंत्री को ‘उपदेश’ देना हास्यास्पद : भाजपा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष नवनाथ बन (state president Navnath Ban) ने सोमवार को मुंबई में कहा कि संजय राऊत द्वारा खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को समन्वय स्थापित करने संबंधी सलाह देना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि राऊत को अपनी पार्टी और महाविकास आघाड़ी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

मुंबई स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नवनाथ बन ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की विदेश नीति को लेकर पूरी तरह सजग हैं और परिस्थितियों के अनुरूप उचित निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है और संवेदनशील व युद्ध जैसी परिस्थितियों में भारतीयों के हितों की रक्षा करने की क्षमता उनमें है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री को सलाह देने के बजाय संजय राऊत (Sanjay Raut) को महाविकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के भीतर व्याप्त अव्यवस्था को संभालने पर ध्यान देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह संजय राऊत ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण देश में भी चिंता का माहौल है और इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राऊत के इसी बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नवनाथ बन ने पलटवार किया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles