
काठमांडू : (Kathmandu) ईरानी हमले में यूएई में मारे गए नेपाली नागरिक की पहचान हो गई है। वे एक मिडिल ईस्ट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप (security guard for a Middle Eastern company) में कार्यरत थे। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही स्वदेश लाने की तैयारी की जा रही है।
नेपाली दूतावास के अनुसार गोरखा निवासी 29 वर्षीय श्रेष्ठ (Shrestha, a Nepali citizen) मिडिल ईस्ट की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Zayed International Airport in Abu Dhabi) पर ड्रोन को निष्क्रिय करने के दौरान नेपाली नागरिक श्रेष्ठ की मृत्यु हुई। दूतावास के बयान में कहा गया है कि उनके पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र स्वदेश भेजने सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में समन्वय किया जा रहा है। संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दूतावास ने यूएई में रह रहे सभी नेपाली नागरिकों से संयम बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


