spot_img

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी-2’ का जलवा बरकरार, कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये पहुंचा

Mumbai: 'The Kerala Story 2' continues its dominance at the box office, with total collections reaching ₹10.40 crore

मुंबई : (Mumbai) विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2: Goes Beyond) ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। शुरुआती विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खासा उछाल देखने को मिला है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। महज तीन दिनों में यह प्रदर्शन निर्माताओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

हालांकि, फिल्म का यह कलेक्शन इसकी पहली किस्त ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के मुकाबले काफी कम है। साल 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था, जबकि दूसरी किस्त इस आंकड़े से काफी पीछे नजर आ रही है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन (Directed by Kamakhya Narayan Singh) में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म के आगे के कलेक्शन पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Mumbai : महाराष्ट्र में देसी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम ‘अजीतदादा पवार’ के नाम पर रखने को मंजूरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भराणे (Maharashtra Agriculture Minister Dattatreya Bharane) ने सोमवार को घोषणा की कि देसी गाय अनुसंधान एवं...

Explore our articles