spot_img

Kathmandu : नेपाल में आज से एक हफ्ते का सार्वजनिक अवकाश

Kathmandu: A week-long public holiday begins today in Nepal

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में आज से एक सप्ताह लंबी सार्वजनिक छुट्टी शुरू हो गई है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) और शनिवार को मिलाकर आज से लगातार सात दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

नेपाल के पहाड़ी जिलों में आज सोमवार तथा तराई मधेश में मंगलवार को होली मनाने के लिए 2 और 3 मार्च दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 5 मार्च को होने जा रहे मतदान को लेकर सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय अवकाश (national holiday) की घोषणा की है। मतदाता अपने शहर, गांव जाकर मतदान में सहभागी हो सकें और वापस अपने गंतव्य तक पहुंच जाए, इसके लिए 4, 5 और 6 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है।

इसके बाद 7 मार्च को शनिवार को नेपाल में साप्ताहिक अवकाश रहता है। ऐसे ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी नेपाल में सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है। यानि आज 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक लगातार 7 दिनों का अवकाश है।

निर्वाचन और होली के कारण आज काठमांडू की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। लंबी छुट्टी के चलते इस बार बड़ी संख्या में लोग होली मनाने और मतदान में भाग लेने के लिए काठमांडू से अपने गांवों की ओर रवाना हुए हैं।

यातायात व्यवसायी संघ की तरफ से बताया गया है कि काठमांडू से सिर्फ सार्वजनिक यात्रीवाहक बस (public passenger buses) के माध्यम से पिछले शुक्रवार से आज सोमवार सुबह तक करीब साढ़े तीन लाख लोग छुट्टी पर काठमांडू से गए हैं।

उनका कहना है कि तराई मधेश में मंगलवार और बुधवार को होली और उसके बाद मतदान के लिए आने वाले दो दिनों में करीब 5 लाख लोगों के द्वारा काठमांडू छोड़ने का अनुमान है।

Washington/Tehran : अमेरिकी मध्य कमान का दावा- ईरान में 1,000 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) (US Central Command) ने दावा किया है कि दो दिनों...

Explore our articles