spot_img

Islamabad : कराची के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, सुरक्षाकर्मियों की गोली से 9 की मौत, 18 घायल

Islamabad: Clashes outside the US Consulate in Karachi, 9 killed, 18 injured by security personnel's bullets

इस्लामाबाद : (Islamabad) ईरान पर रविवार सुबह इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमेनेई (Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर से पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में लोग भड़क गए हैं। हजारों प्रदर्शनकारी आज कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate in Karachi) के बाहर जमा होकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई झड़प के बाद अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चला दीं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिंध के गृह मंत्री (Sindh’s Home Minister) ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट तलब की है।

जियाे टीवी ने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कराची में आज दोपहर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अमेरिका और इज़राइली हमलों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान कम-से-कम 9 लोगाें की माैत हाे गई और 18 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

घटना को लेकर इस्लामाबाद स्थित यूएस दूतावास (US Embassy in Islamabad) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर अपने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि, `हम कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के समक्ष चल रहे प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर में वाणिज्य दूतावास के समक्ष प्रदर्शनों के आह्वान पर भी हमारी नजर है। पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और व्यक्तिगत सुरक्षा के अच्छे उपाय के साथ सतर्कता, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जाती है।’

इससे पहले उग्र प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल पर मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। प्रदशर्नकारियाें ने नारेबाजी करते हुए बैरिकेड तोड़े दिए। भीड़ ने अमेरिकी प्रतीकों को निशाना बनाया और दूतावास परिसर के एक हिस्सों में आग लगा दी।

ईधी एम्बुलेंस सर्विस (Edhi Ambulance Service)के मुताबिक, 06 शव और 10 घायलाें काे शुरू में एमटी खान रोड से सिविल अस्पताल कराची ले जाया गया था। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों ने बाद में कन्फर्म किया कि 18 घायल लोगों के साथ 7 शवाें को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित लोग फायरिंग, लाठीचार्ज और भगदड़ की वजह से घायल हुए।

सिविल अस्पताल कराची के ट्रॉमा सेंटर के हेड डॉ. साबिर मेमन (Dr. Sabir Memon, head of the trauma center) के मुताबिक, अब तक 8 शवाें काे अस्पताल लाया जा चुका हैं, जबकि 20 घायलाें का इलाज चल रहा है। बाद में, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा होकर पत्थर फेंके और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग के बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

सिंध के होम मिनिस्टर ज़ियाउल हसन (Sindh Home Minister Ziaul Hassan Lanjar) लंजर ने एडिशनल आईजी कराची से घटना की रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में उन्हाेंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। लंजर ने पूरे प्रांत में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles