
मुंबई : (Mumbai) साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Popular South Indian stars Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म राणाबाली का नया रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ (new romantic song “O Mere Sajan” from their highly anticipated film “Ranabali”) रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म के निर्माताओं ने खास अंदाज में इस गाने को रिलीज करते हुए इसे नवविवाहित जोड़े के लिए एक भावनात्मक तोहफा बताया है। गाने में विजय और रश्मिका के किरदारों की शादी और उसके बाद के प्रेमपूर्ण पलों को खूबसूरती से फिल्माया गया है। पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों सितारों की शाही एंट्री और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है।
गाने की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जहां रश्मिका का किरदार जायम्मा और विजय का किरदार राणाबाली भावनात्मक और रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। पूरे वीडियो में पारिवारिक माहौल, उत्सव और प्रेम की झलकियां कहानी को और प्रभावशाली बनाती हैं। वीडियो के अंत में मेकर्स ने इस जोड़ी की नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लगभग सात साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड (superhit films like Geetha Govindam and Dear Comrade) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
फिल्म ‘राणाबाली’ सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गाने के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।


