spot_img

Karachi : सलमान की पाक के टी-20 कप्तान पद से होगी छुट्टी

कराची : (Karachi) पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा (Pakistan captain Salman Ali Agha) को टी-20 विश्व कप में टीम के अभियान के बाद पद से हटा दिया जाएगा। आगा के अलावा बाबर आजम, उस्मान खान (Besides Agha, Babar Azam, Usman Khan)और कुछ अन्य खिलाड़ियों का टी-20 करियर भी खत्म हो सकता है। कप्तानी की दौड़ में शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी के नामों पर विचार किया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र के अनुसार अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Pakistan Cricket Board (PCB), Chairman Mohsin Naqvi) इस वैश्विक आयोजन में टीम के प्रदर्शन से ‘असंतुष्ट’ (Naqvi is “not at all happy”) हैं। सूत्र ने शनिवार को कहा, नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। क्योंकि इस बार उन्हें चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और बोर्ड में उनके करीबी सहयोगियों ने भरोसा दिलाया था कि टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। नकवी ने आगा को टी-20 कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। इसके साथ ही वह मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ कुछ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट चर्चा करेंगे।

Explore our articles