spot_img

West Singhbhum : सारंडा में सड़क किनारे मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

West Singhbhum: IED found on the roadside in Saranda, defused by security forces

पश्चिमी सिंहभूम : ( West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र (Saranda area of ​​West Singhbhum district) में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब छोटानागरा थाना अंतर्गत मनोहरपुर–चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा के (Tontogarha on the Manoharpur-Chaibasa main road under the Chotanagrah police station) पास सड़क किनारे आईईडी होने की सूचना मिली। आशंका जताई गई कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक लगाया है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और एहतियातन सुबह करीब साढ़े नौ बजे से मार्ग के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु बरामद हुई,जिसे आईईडी के रूप में चिन्हित किया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग ढाई घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा,जिससे वाहनों की कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। इस घटना की पुष्टि अमित रेनू ने (Amit Renu) की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई और मामले की जांच जारी है।

Palwal : पलवल में दूसरे छात्र की जगह विज्ञान परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

पलवल : (Palwal) पलवल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा (Central Board of Secondary Education's Class 10 Science exam in Palwal) की...

Explore our articles