spot_img

Mumbai : एफडीए की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की दवा जब्त

Mumbai: FDA conducts major operation, seizes medicines worth lakhs of rupees

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र अन्न व औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration) (FDA) ने मुंबई के धारावी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस के भंडारण की गई लाखों रुपये कीमत की दवा की खेप जब्त की गई है।

एफडीए से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर धारावी के कुंभारवाड़ा क्षेत्र (Kumbharwada area of ​​Dharavi) में छापा मारा गया। यहां अवैध रूप से दवा की खेप रखी हुई थी। अपना मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स से दवा बरामद की गई। इसका मुख्य प्रतिष्ठान सायन में स्थित है। जांच में पाया गया कि बिना वैध लाइसेंस के दवाओं का भंडारण किया गया है। कार्रवाई के दौरान एफडीए ने दवाओं के नमूने जांच के लिए एकत्र किए और शेष स्टॉक को जब्त कर लिया है। संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एफडीए अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति दवाओं का भंडारण और बिक्री करना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles