spot_img

New Delhi : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश के आरोप से लियोनेल मेसी को मिली क्लीन चिट

New Delhi: Lionel Messi cleared of charges of entering a restricted area

नई दिल्ली : (New Delhi) मेजर लीग सॉकर (Major League Soccer) (MLS) ने समीक्षा के बाद स्पष्ट किया है कि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (star footballer Lionel Messi) ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया। इंटर मियामी की सत्र की शुरुआत में मिली 0-3 की हार के बाद मैच अधिकारियों के पीछे एक दरवाजे से अंदर जाने को लेकर उन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगा था।

यह घटना शनिवार को एमएलएस के मुकाबले के दौरान हुई, जब इंटर मियामी सीएफ (Inter Miami CF) को लॉस एंजेल्स एफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लीग प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वीडियो फुटेज की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि मेसी जिस स्थान पर गए थे, वह न तो रेफरी का ड्रेसिंग रूम था और न ही कोई प्रतिबंधित क्षेत्र। इसलिए किसी नीति का उल्लंघन नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंटर मियामी के खिलाड़ी लुइस सुआरेज़ मेसी को हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान उस दरवाजे से अंदर चले गए। कुछ क्षण बाद वे वापस बाहर भी आ गए। लीग प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई क्षेत्र प्रतिबंधित होता, तो वहां स्पष्ट संकेतक (साइनज) लगे होते। इस पूरे घटनाक्रम पर इंटर मियामी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

गौरतलब है कि गत चैंपियन इंटर मियामी (champion Inter Miami) ने सत्र की शुरुआत हार के साथ की। यह मुकाबला 75,673 दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया, जो एमएलएस ओपनिंग वीकेंड के इतिहास में सबसे अधिक उपस्थिति वाला मैच रहा।

Explore our articles