spot_img

Mumbai :जुहू चौपाटी पर 8 मार्च को ‘रन फॉर विवेकानंद–मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन’ का आयोजन

Mumbai: "Run for Vivekananda - Mumbai Sustainability Run" to be held at Juhu Chowpatty on March 8

मुंबई : (Mumbai) विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन (Vivekananda Youth Connect Foundation) की ओर से स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती और अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस (birth anniversary of Swami Vivekananda and International Women’s Day) के उपलक्ष्य में 8 मार्च को जुहू चौपाटी में 10वीं रन फॉर विवेकानंद-मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन ने दी।

विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन (Vivekananda Youth Connect Foundation) के प्रवक्ता ने बताया कि यह रन स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित है, जिसकी थीम महिला सशक्तिकरण और स्थिरता है। इस रन की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से महिला स्वयंसेवक आयोजित करेंगी। यह रन 8 मार्च को सुबह 5 बजे शुरू होगी। इसमें 10 किमी, 8 किमी, 5 किमी और 2 किमी जैसी कई तरह की रेस होंगी और प्रतियोगिता के बाद महिला विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

New Delhi : अंबेडकर समानता और सामाजिक न्याय के दृढ़ समर्थक रहे : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष (Speaker of the Delhi Legislative Assembly) विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न डॉ....

Explore our articles