
नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron) के बीच मुंबई में आज एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता होगी, जहां दोनों नेता भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देने के लिए सुरक्षा से लेकर तकनीक तक के कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल (Ministry of External Affairs (MEA) official spokesperson Randhir Jaiswal) ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा के दो मुख्य पहलू हैं। आज वे दोपहर मुंबई में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति मैक्रों ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच डिजिटल टेक्नोलॉजी नवाचार छात्र गतिशीलता रक्षा सुरक्षा संस्कृति और ग्रीन पाथवेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा, नवाचार के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच सहयोग का एक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रमुख प्रोजेक्ट पर बात होगी।


