spot_img

Thane : ठाणे में इमारत का स्लैब गिरा

तीन लोग घायल; पूरी बिल्डिंग खाली कराई गई
ठाणे : (Thane)
ठाणे के वागळे एस्टेट क्षेत्र (Wagle Estate area of ​​Thane) में मंगलवार तड़के एक पुराने अपार्टमेंट की इमारत में बड़ा हादसा हो गया। नूतन नीलम अपार्टमेंट(A wing of Nutan Neelam Apartments) की ए विंग की पांचवीं मंजिल का स्लैब चौथी मंजिल के कमरे पर गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरी इमारत को खाली कराकर सील कर दिया गया है और रहवासियों को अस्थायी ठिकाने पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन कक्ष (Disaster Management Cell) को मंगलवार सुबह लगभग 3:07 बजे वागळे अग्निशमन केंद्र से घटना की सूचना मिली। हनुमान मंदिर के पास स्थित शांतीनगर इलाके में नूतन नीलम अपार्टमेंट की ए विंग, जो तल्ला प्लस पांच मंजिला और करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी इमारत है, उसके पांचवें माले के कक्ष क्रमांक 501 का स्लैब चौथे माले के कक्ष क्रमांक 402 पर आ गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, अग्निशमन दल, पुलिस, निर्माण विभाग और महावितरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन दल की गाड़ियां, बचाव वाहन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर तैनात की गई।

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में 60 वर्षीय गजेंद्र प्रसाद के दाहिने कंधे में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। वहीं 25 वर्षीय प्रिन्स यादव के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। तीसरे घायल 23 वर्षीय प्रदीप यादव के दोनों पैरों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को ठाणे महानगरपालिका की एम्बुलेंस से मातोश्री गंगुबाई संभाजी शिंदे अस्पताल (Matoshree Gangubai Sambhaji Shinde) में भर्ती कराया गया। प्रदीप यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल भेजा गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत सी2बी श्रेणी में आती है, जिसे
खतरनाक घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से पूरी इमारत खाली कराई गई है। इमारत में कुल 26 कमरे हैं, जिनमें लगभग 85 से 95 लोग रहते थे।

सभी रहवासियों को अस्थायी रूप से ठाणे महानगरपालिका की शाला क्रमांक 38, शांतीनगर (Thane Municipal Corporation’s School No. 38, Shantinagar) में ठहराया गया है। इमारत का बाकी हिस्सा भी जर्जर हालत में होने के कारण नूतन नीलम अपार्टमेंट की ए और बी विंग को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई ठाणे महानगरपालिका के निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी।

Mumbai : ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘जलवा’ रिलीज, शाहिद कपूर का दिखा गुस्से और बदले वाला अंदाज

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' (Shahid Kapoor's recently released film "O Romeo") सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच...

Explore our articles