
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Renowned Bollywood star Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपनकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्मकिंग को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, इसका बाद मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। अब इन सब के बीच शाहरुख खान की एक इंटरव्यू सामने आ रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बोलते हुए नजर आए। तो चलिए जातने हैं शाहरुख खान ने इस दौरान क्या कहा।
बच्चों को बताया बेस्ट क्रिटिक
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्टर का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कई बड़े खुलासे किए। मीडिया से बातचीत में शाहरुख खान ने बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे बड़े क्रिटिक कौन हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे मेरे सबसे अच्छे क्रिटिक (My children are my best critics) हैं। वो मुझे जमीन पर रखते हैं और याद दिलाते हैं कि असल में क्या मायने रखता है, चाहे जिंदगी कितनी भी व्यस्त क्यों न हो।’ शाहरुख ने आगे कहा कि किसी इंसान की लिगेसी सिर्फ करियर की कामयाबी से नहीं बनती। लिगेसी वो मूल्य और यादें हैं जो वो अपने परिवार के साथ छोड़ जाता है। उन्होंने कहा, ‘दोनों को बैलेंस करना मतलब पूरी तरह मौजूद रहना। मैं अपने काम और पैशन को पूरा करता हूं, लेकिन पिता होने की छोटी-छोटी खुशियों को कभी नहीं भूलता।’ शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरे बच्चे अपनी पसंद के काम कर रहे हैं और बहुत हिम्मत से खुद को दिखा रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि हमने साथ में इतना खास समय बिताया।’
घर को लेकर कही ये बात
सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई में मन्नत नाम के बंगले में (Superstar Shah Rukh Khan lives in a bungalow called Mannat in Mumbai) रहते हैं। ये बंगला अब मुंबई की सबसे मशहूर जगहों में से एक है और समुंद्र आता है। बातचीत में शाहरुख समुंद्र के करीब घर होने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘समुंद्र आपको छोटा महसूस करवाता है। ये सिखाता है कि सब कुछ कंट्रोल करने की जरूरत नहीं होती। समंदर की विशालता आपको याद दिलाती है कि आपके से भी बहुत बड़ी चीजें इस दुनिया में हैं।’


