spot_img

Mumbai : पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा

Mumbai: PNGS Reva Diamond Jewellery's IPO will open on February 24th.

मुंबई : (Mumbai) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) 24 फरवरी को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 26 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 367-386 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 10 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के शेयर बीएसई तथा एनएसई (BSE and NSE) पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्‍तावित हैं।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड (According to PNGS Reva Diamond Jewellery Limited) के मुताबिक निवेशक इसमें निवेश के लिए कम से कम 32 इक्विटी शेयर और उसके बाद 32 इक्विटी शेयर के गुणक में बोली लगा सकते हैं। 380 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 98 लाख नए शेयर जारी कर रही है। इस आईपीओ का साइज 380 करोड़ रुपये का है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। जिसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक एक भी शेयर आईपीओ में नहीं बेच रहे हैं। इस इश्यू से जुटाये 286.56 करोड़ रुपये का उपयोग 15 नए स्टोर के सेट-अप के लिए किया जाएगा, जबकि 35.40 करोड़ रुपये का इस्‍तेमाल मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए होगा।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड (PNGS Reva Diamond Jewellery Limited) कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी। ये कंपनी ज्वैलरी कारोबार में है। यह अपने प्रोडक्ट को रेवा ब्रांड नाम से बेच रही है। इसके प्रोडक्ट्स में अंगूठी और मंगलसूत्र आदि शामिल है।

Explore our articles