spot_img

Mumbai : टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

Mumbai: England defeated Nepal by 4 runs in a thrilling T20 World Cup match.

मुंबई : (Mumbai) आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड और नेपाल (England and Nepal on Sunday in the ICC T20 World Cup 2026) के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium in Mumbai) में खेले गए ग्रुप सी के इस मैच में नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 5 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने मुकाबला चार रन से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। आसिफ शेख 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 42 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज कुसल भुर्तेल (Kushal Bhurtel)17 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेपाल की पारी को कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह (Rohit Paudel and Dipendra Singh) ने संभाला और दोनों ने टीम को 12 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, 15वें ओवर में दीपेंद्र 29 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। अगले ही ओवर में कप्तान रोहित पौडेल भी 34 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर 146 रन पर नेपाल का पांचवां विकेट आरिफ शेख के रूप में गिरा, जिन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए। अंतिम ओवरों में लोकेश बम ने संघर्ष जारी रखा और 18वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को दो छक्के जड़े। नेपाल को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। लोकेश बम 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 2 विकेट लिए, जबकि सैम कर्रन, विल जैक्स, ल्यूक वुड और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (batsman Phil Salt) एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 26 रन ही बना सके। टॉम बैंटन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ाई। बेथेल ने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की तेज पारी खेली। ब्रूक ने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 53 रन बनाए। अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में नाबाद 39 रन ठोक दिए, जिससे इंग्लैंड 184 के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह एयरी और नंदन यादव (Dipendra Singh Airy and Nandan Yadav) ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को एक-एक विकेट मिला।

Explore our articles