spot_img

Mumbai : बीएमसी में जल्द होगी ड्राइवरों की भर्ती

मुंबई : (Mumbai) मुंबई महानगर पालिका (Mumbai Municipal Corporation) में अधिकारियों के वाहनों को चलाने के लिए जल्द ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा। तब तक के लिए ड्राइवरों की कमी पूरी करने के लिए बीएमसी बेस्ट प्रशासन से अनुबंध पर डाइवर लेगी।
बीएमसी में प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन चलाने के लिए चालकों की कमी देखी जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए बीएमसी प्रशासन ने बेस्ट उपक्रम से चालक उपलब्ध कराने की मांग की है। बीएमसी ने 55 अनुभवी ड्राइवरों को अनुबंध पर लेने का निर्णय किया है। जल्द ही बेस्ट को आधिकारिक पत्र भेजा जाएगा।

फिलहाल बीएमसी के पास सिर्फ 375 चालक हैं, जबकि 985 चालकों की आवश्यकता है। मुंबई मनपा अधिकारियों (Mumbai Municipal Corporation) के अनुसार जल्द ही 786 चालकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है। बेस्ट से 55 चालक ठेके पर लिए जाएंगे। बेस्ट से लिए जाने वाले कुछ ड्राइवरों को निजी वाहनों की सेवा में लगाया जाएगा, जबकि कुछ को कचरा संग्रहण से जुड़े कामों में तैनात किया जाएगा।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles