
मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना (Shahid Kapoor and Rashmika Mandanna) इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ (‘Cocktail 2’) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इस फिल्म में कृति सैनन भी अहम भूमिका निभा रही हैं और इस नई तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच खबर है कि शाहिद और रश्मिका एक और नई फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जब दोनों को इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का ऑफर मिला तो उन्होंने बिना देर किए हामी भर दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ (‘Badhaai Ho’ and ‘Maidaan’) के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा (directed by Amit Ravindernath Sharma) करेंगे। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का ताजा मिश्रण पेश करेगी। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सुनीर खेत्रपाल संभालेंगे, जो वर्मिलियन वर्ल्ड बैनर के तहत जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर इसे बनाएंगे। सुनीर इससे पहले ‘रॉकी हैंडसम’, ‘बदला’ और ‘फर्रे’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त या सितंबर से शुरू हो सकती है। फिलहाल शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 13 फरवरी (release on February 13th) को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उन्होंने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर भी इशारा किया है, जिसमें वे एक बार फिर सनी के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।


