spot_img

Mumbai : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की शपथ पर राजनीति अनुचित : मुख्यमंत्री

Mumbai: Politics over Deputy Chief Minister Sunetra Pawar's oath is inappropriate: Chief Minister

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की शपथ पर राजनीति करना अनुचित है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं को इस तरह की ओछी राजनीति बंद करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सुनेत्रा पवार की शपथ पर (controversy surrounding Sunetra Pawar’s oath) जो भी विवाद हो रहा है, वह बहुत बेकार है। यह विवाद बहुत गलत तरीके से हो रहा है। इसमें हर कोई अपनी-अपनी राजनीति करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यह बहुत गलत है। राज्य के एक बड़े नेता अजित पवार हमें छोडक़र चले गए और उसके बाद हर कोई राजनीति करने की कोशिश कर रहा है, यह गलत है। ऐसी घटिया राजनीति बंद होनी चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद हालात मुश्किल थे। लेकिन, जिस हिम्मत से सुनेत्रा बहिनी ने महाराष्ट्र के हित में फैसला लिया, वह तारीफ के काबिल है, हिम्मत वाला है। मुझे यकीन है कि वह अजित दादा की विरासत को अच्छे से आगे बढ़ाएंगी। राज्य को पहली महिला उपमुख्यमंत्री (first woman Deputy Chief Minister) मिली हैं, उनका करियर सफल होगा।

उल्लेखनीय है कि अजित पवार की अचानक मौत के बाद उनकी जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में सादे तरीके से हुआ। गवर्नर आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह पर आज शिंदे समूह के नेता रामदास कदम ने कहा था कि सुनील तटकरे ने शरद पवार को सबक सिखाने के लिए सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मजबूर किया। इसी तरह भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) नेता जयंत पाटिल (leader Jayant Patil) ने कहा था कि सुनेत्रा पवार को १५ का इंतजार करना चाहिए था। हिंदू धर्म की मान्यताओं का पालन किया जाना चाहिए था।

Explore our articles