
मुंबई : (Mumbai) निर्देशक अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा ‘नागबंधम’ (Director Abhishek Nama’s much-awaited mythological action drama ‘Nagabandham’) इस समर ग्रैंड पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में वीरत कर्णा (Veerat Karna) लीड में नजर आएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 तारीख को फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाएगा। टीज़र से पहले मेकर्स ने कहानी के एक अहम किरदार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फाइटर से पहचान बना चुके अभिनेता ऋषभ साहनी (Actor Rishabh Sahni) इस फिल्म में कुख्यात अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली (Afghan ruler Ahmed Shah Abdali) के किरदार में दिखाई देंगे। कहानी 1750 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत पर अब्दाली के हमलों, मंदिरों की लूट और उसकी क्रूर महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। जारी किए गए फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ हाथ में खून से सना विशाल युद्ध-कुल्हाड़ा लिए नजर आते हैं। पीछे बढ़ती विशाल सेना, लहराते हरे झंडे, तीरंदाज, युद्ध हाथी और चमकती आंखों वाले भेड़ियों का झुंड इस दृश्य को और भी भयावह और भव्य बनाता है।
फिल्म में अब्दाली (Afghan ruler Ahmed Shah Abdali) को एक निर्दयी और महत्वाकांक्षी शासक के रूप में दिखाया गया है, जो हिमालय में छिपे रहस्यमयी नाग बंधम को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। निर्देशक अभिषेक नामा ने ऋषभ साहनी की परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस जटिल किरदार में जान डाल दी है। वहीं ऋषभ ने भी इसे अपने करियर की चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक बताया। फिल्म में नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन फीमेल लीड में हैं, जबकि जगपति बाबू, जयप्रकाश, मुरली शर्मा और बीएस अविनाश जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।


