spot_img

Mumbai : आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा 6 फरवरी को सुबह 10 बजे करेंगे मौद्रिक समीक्षा का ऐलान

Mumbai: RBI Governor Sanjay Malhotra to announce monetary policy review on February 6 at 10 AM

मुंबई : (Mumbai) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) 6 फरवरी को सुबह 10 बजे तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (Reserve Bank of India) (RBI) की बैठक के फैसले का ऐलान करेंगे। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है क‍ि इस बार आरबीआई एमपीसी की बैठक में पॉलिसी दरों रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा।

आरबीआई ने गुरुवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा 2026 की पहली मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की 4 से 6 फरवरी तक चलने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक की लाइव टेलीकास्ट बयान सुबह 10:00 बजे से देंगे। लाइव ब्रॉडकास्ट https://youtube.com/live/mdKWN13DZTw?feature=share पर देखें और पॉलिसी के बाद प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12:00 बजे होगी। इसका लाइव लिंक https://youtube.com/live/zATfxVdxXG0?feature=share पर आप देख सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि आरबीआई ने फरवरी, 2025 से लेकर अबतक नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक (central bank) और जोखिम लेने से बचेगा और इस बार रेपो रेट को यथावत रखेगा।

New Delhi : भारत-जीसीसी की एफटीए पर बातचीत शुरू करने के लिए नियम-शर्तों पर हुए हस्ताक्षर

भारत-खाड़ी सहयोग परिषद देशों ने मुक्त व्यापार समझौता के लिए शुरुआती शर्तों पर किए हस्‍ताक्षरनई दिल्‍ली : (New Delhi) यूरोपीय संघ और अमेरिका के...

Explore our articles