
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा-भायंदर नगर निगम में मंगलवार को भाजपा पार्षद डिंपल मेहता (BJP corporator Dimple Mehta) को भारी बहुमत से महापौर पद चुन लिया गया है। डिंपल मेहता को महापौर चुनाव (mayoral election) में 79 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार को मात्र १६ मिल सके । भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने डिंपल मेहता को बधाई दी है।
मीरा भायंदर नगर निगम में आयुक्त राधामोहन शर्मा (Mira-Bhayandar Municipal Commissioner Radhamohan Sharma) ने मंगलवार को महापौर पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय किया था। भाजपा की ओर से विधायक नरेंद्र मेहता ने डिंपल मेहता को महापौर पद का उम्मीदवार और धु्रवकिशोर पाटिल को उम्मीदवार तय किया था। महापौर पद के लिए भाजपा की ओर डिंपल मेहता को उम्मीदवार बनाए जाने का जोरदार विरोध मराठी एकता समिति (Marathi Ekta Samiti) ने किया । समिति ने मांग की कि मीरा-भायंदर का महापौर कोई मराठी व्यक्ति हो। लेकिन चुनाव के दौरान डिंपल मेहता भारी मतों से विजई हुईं।
इसके बाद विधायक नरेंद्र मेहता (MLA Narendra Mehta) ने कहा कि डिंपल मेहता का जन्म महाराष्ट्र में हुआ है और उनका परिवार पिछले ७० वर्षों से महाराष्ट्र में रह रहा है। फिर भी मराठी और अमराठी का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए उठाया जा रहा है, जबकि हमारी पार्टी में अधिकांश पार्षद खुद मराठी भाषी हैं। मेहता ने कहा कि मीरा भायंदर की जनता ने इन सभी को विजई बनाया है और हमारा लक्ष्य यहां के लोगों को बेहतर नागरी सुविधा देना है। चुनाव जीतने के बाद डिंपल मेहता ने कहा कि उनका प्रयास मीरा भायंदर को हर सुविधा संपन्न बनाना रहेगा।


