spot_img

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई गिरी

Mumbai: Box Office Scenario Changes, 'Border 2' and 'Mardaani 3' See Drop in Earnings

मुंबई : (Mumbai) बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल (Sunny Deol) की युद्ध ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी पकड़ बनाए हुए है, जबकि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को कमाई के लिहाज से संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। दोनों फिल्मों ने रिलीज़ वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन जैसे ही नॉन-हॉलीडे दिन आए, दोनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में तेज गिरावट देखी जा रही है, खासकर ‘मर्दानी 3’ के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

‘बॉर्डर 2’ की कमाई में गिरावट

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) बॉक्स ऑफिस पर 6.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा फिल्म के पिछले हफ्ते के वीकेंड वाले कलेक्शंस 9वें दिन 20.17 करोड़ और 10वें दिन 24.22 करोड़ की तुलना में काफी कम है। इसके बावजूद फिल्म ने 11 दिनों में कुल 308.41 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है।

‘मर्दानी 3’ का संघर्ष जारी

वहीं ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) ने 30 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की मामूली ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये रहा। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई मात्र 2.15 करोड़ रुपये रही। चार दिनों में ‘मर्दानी 3’ का कुल कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जो फिल्म के अनुमानित 60 करोड़ रुपये से ऊपर के बजट को निकालने के लिहाज से संघर्षपूर्ण स्थिति दर्शाता है।

दोनों फिल्मों के आंकड़ों से साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) ने नॉन-हॉलीडे के बावजूद बेहतर टैंकिंग जारी रखी है, जबकि ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों के बीच उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

Explore our articles