spot_img

Mumbai : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव को किया नमन

Mumbai: Deputy Chief Minister Sunetra Pawar pays homage to former Chief Minister Yashwantrao Chavan

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Maharashtra Deputy Chief Minister Sunetra Pawar) ने सोमवार को सातारा जिला स्थित कराड में सूबे के पहले पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण के स्मारक ‘प्रीति संगम’ पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। यह उपमुख्यमंत्री के के रूप में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) का पहला अधिकृत कार्यक्रम था।

सुनेत्रा पवार ने यशवंत राव चव्हाण (Yashwantrao Chavan, Sunetra Pawar) को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के सिद्धांतों से निर्देशित होकर एक न्यायपूर्ण और विकसित महाराष्ट्र के लिए काम करने का संकल्प लेंगी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ने सतारा जिले की फलटन तहसील के लोणंद गईं और अजीत पवार के साथ विमान दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मी विदिप जाधव के आवास पर गईं और जाधव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, पूर्व सांसद श्रीनिवास पाटिल, पवार के परिवार के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे।

Explore our articles