इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का नवी मुंबई एयरपोर्ट पर वॉटर कैनन ने किया वेलकम
नई दिल्ली : (New Delhi) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) (Navi Mumbai International Airport) गुरुवार सुबह से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन के लिए समर्पित कर दिया गया । इस एयरपोर्ट पर सुबह पहली कमर्शियल फ्लाइट ने लैंडिंग की। ये फ्लाइट इंडिगो की थी, जिसका एयरपोर्ट पर वॉटर कैनन से स्वागत (Indigo, and was welcomed with water cannons at the airport) किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड हुई। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंची, जो इस एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग है। इसका वीडियो सामने आया है। इस अवसर पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी भी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) के (Mumbai International Airport) ऑपरेशन शुरू होना मुंबई के लिए सिर्फ एक एविएशन इंडस्ट्रीज (Mumbai’s aviation industry) का मील का पत्थर नहीं है, बल्कि उन हवाई यात्रियों के लिए भावनात्मक पल भी था, जो एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के पहले ही दिन इतिहास का हिस्सा बने।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। महाराष्ट्र के नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने 1997 में पहली बार मुंबई के मुख्य हवाई अड्डे के अलावा इस हवाई अड्डे की परिकल्पना की थी। वह परिकल्पना 21 साल बाद तब साकार होनी शुरू हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2018 में इस एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी।
अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Airports Holdings Limited) की सहयोगी कंपनी अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने वर्ष 2021 से ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास, निर्माण और परिचालन की तैयारी की है। इस एयरपोर्ट को मुंबई का नया प्रवेश द्वार भी कहा जा रहा है। वहीं, 2021 से अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी एएएचएल इस हवाई अड्डे के विकास, निर्माण और परिचालन को संभाल रही है।
उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) से शुरुआत में 15 घरेलू उड़ानें होंगी और पहले दिन एयरलाइनें 9 भारतीय शहरों को इस नए एयरपोर्ट से जोड़ेंगी, जिसके तहत 12 घंटे की उड़ानें संचालित की जाएंगी। इस हवाई अड्डा का पहला चरण 19650 करोड़ रुपये की लागत से बना है, जो 1160 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके पहले चरण में एक टर्मिनल और एक रनवे शामिल है, जिसकी सालाना यात्री संचालन क्षमता 20 मिलियन है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के सभी पांच चरण पूरे होने के बाद एयरपोर्ट से कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के साथ प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता हासिल होगी ।


