spot_img

Srinagar : हाउसबोट के अंदर पुलवामा जिले का एक व्यक्ति मरा हुआ मिला

श्रीनगर : (Srinagar) गुरुवार सुबह श्रीनगर के अमीरा कदल इलाके में एक हाउसबोट के अंदर पुलवामा जिले (Pulwama district) का एक व्यक्ति मरा हुआ मिला।

एक अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति का शव रहस्यमयी हालात में अमीरा कदल में झेलम नदी (Jhelum River in Amira Kadal) के किनारे खड़ी एक हाउसबोट के अंदर मिला। उन्होंने कहा कि शव का पता चलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया।अधिकारी ने कहा, ‘मौत का कारण पता लगाने के लिए शव को चिकित्सा व अन्य औपचारिकताओं के लिए ले जाया गया है,’ मृतक की पहचान पुलवामा के रहने वाले यूनिस निसार के रूप में हुई है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में कुछ ही घंटों में यह दूसरी ऐसी घटना है, इससे पहले दिन में एलडी अस्पताल के पास एक अनजान व्यक्ति मरा हुआ मिला था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Jagdalpur : टॉप नक्सल कमांडर 25 लाख के इनामी देवजी ने 16 साथियों के साथ समर्पण किया

जगदलपुर : (Jagdalpur) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी (Devji, a Politburo member and...

Explore our articles